Press "Enter" to skip to content

शटर खोल कर 3 लाख 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए 2 मोटरसाइकिल सबार / Shivpuri News

खनियांधाना शिवकांत सोनी: खबर खनियाधाना से आ रही है यहां पर खनियाधाना के रेंज चौराहे पर दो बाइक सवार युवक गल्ला व्यापारी की दुकान की शटर खोलकर 3 लाख 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए जानकारी के मुताबिक खनियाधाना के रेंज चौराहे पर स्थित गल्ला व्यापारी कैलाशचंद्र दयाचंद जैन साव की दुकान की शटर सुबह करीब 11 बजे लगी हुई थी और गला व्यापारी अपने घर में था उसी समय दो युवक मोटरसाइकिल से आए और रेकी करते हुए एक युवक शटर खोलकर दुकान में घुस गया और दूसरा युवक दुकान के बाहर रेकी करता रहा उक्त युवक जो दुकान के अंदर घुसा था वह करीब 15 से 20 मिनट दुकान के अंदर घुसा रहा इसके बाद धीरे से दोबारा शटर खोल कर 3 लाख 50 हजार रुपये लेकर दूसरे युवक के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर रफू चक्कर हो गया यह पूरी घटना गल्ला व्यापारी के सामने स्थित महाकाल पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई फिलहाल खनियांधाना पुलिस मौके पर पहुंची है और जानकारी जुटा रही है और उक्त दोनों मोटरसाइकिल सबार युवकों को तलास कर रही है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!