Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में किया हंगामा / Shivpuri News

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया कंट्रोल

शिवपुरी: जिला अस्पताल में आज इलाज के दौरान 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने ड्यूटी डॉक्टर सहित नर्सिग स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप हैं कि महिला की मौत 11 बजे के लगभग हो गई थी। जबकि डॉक्टरों ने इसकी सूचना 2 बजे दी। जिला अस्पताल में हंगामा होता देख मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची तब कहीं समझाइस के बाद परिजन शांत हुए।
जानकारी के अनुसार फिजीकल थाना क्षेत्र के सहीसपुरा की रहने वाली पूनम पत्नी मोहित राठौर को तबियत बिगड़ने पर सोमवार की सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में रखा था। लेकिन दोपहर 2 बजे के लगभग डॉक्टर ने उसे मृत घोसित कर दिया। परिजनों का आरोप हैं कि डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने इलाज में लापरवाही बरती जिस कारण से पूनम की मौत हो गई। यहां आपको बता दे कि पूनम का ससुराल ललितपुर उत्तर प्रदेश में है। अक्सर बीमार रहने की वजह से वह मायके में रहकर इलाज कर रही थी। आज इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई इसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामा की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझाइश देकर मामले को शांत कराया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!