Press "Enter" to skip to content

होमगार्ड सैनिक ने रस्सी से बंधे युवक को पीटा: विधायक पर भी कमेंट की, प्रीतम लोधी बोले- मन बहुत दुखी है, मैं इस्तीफा दे दूंगा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना में पदस्थ एक होमगार्ड सैनिक द्वारा रस्सी से बंधे एक युवक के साथ मारपीट करते का एक वीडियो वायरल हुआ है। मारपीट के दौरान वीडियो में होमगार्ड सैनिक पिछोर विधायक पर टिप्पणी कर दी थी। वीडियो सामने आने के बाद पिछोर विधायक ने एक वर्ग और पुलिस पर टारगेट करने का आरोप लगाया है। विधायक ने वीडियो जारी कर कहा कि अगर ऐसे कृत्य नहीं रुके तो मैं विधायकी से इस्तीफा दे दूंगा। वहीं, एसपी ने होमगार्ड सैनिक को हटा दिया है।

जानकारी के मुताबिक पिछोर के छिरवाया का रहने वाले रमेश (बदला हुआ नाम) का मायापुर थाना क्षेत्र के सालोरा दाखली गांव के रहने वाले अमित यादव के साथ पैसों का लेनदेन का विवाद था। दो दिन पहले मायापुर में युवक और अमित यादव के बीच विवाद हुआ। इस विवाद में अमित यादव अपने कुछ साथियों के साथ रमेश को अपने गांव सालोरा दाखली ले पहुंचा। जहां गांव के टावर के पास एक बिजली के खंभे से बांधकर उसे बंधक बना लिया। साथ ही उसके साथ मारपीट भी गई। चोरी का आरोप लगाते हुए डायल हंड्रेड को इसकी सूचना भी दी।

होमागार्ड सैनिक बोला- प्रीतम विधायक बने तबसे तुमने अति कर दी

बताया गया है कि गांव पहुंची डायल हंड्रेड पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड सैनिक सुरेंद्र चौहान ने रस्सी से बंधे रमेश युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। रमेश के साथ लात घूसों से मारपीट करते वक्त होमगार्ड सैनिक सुरेंद्र चौहान कह रहे हैं कि जबसे प्रीतम लोधी विधायक बने हैं तबसे तुमने अति कर दी है। होमगार्ड सैनिक सुरेंद्र चौहान का मारपीट का वीडियो वायरल भी कर दिया गया।

प्रीतम लोधी बोले- मैं इस्तीफा दे दूंगा
इधर वीडियो सामने आने के बाद पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि एक विशेष वर्ग उन्हें टारगेट कर रहा हैं। इस कृत्य से में मानसिक रूप से परेशान हूं। बार-बार मुझे व मेरे कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। एक वर्ग को हार नहीं पच रही है। इन लोगों के अगर यह कृत्य नहीं रुके तो विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा। मेरा मन बहुत दुखी है। बता दें कि पुलिस पर टारगेट करने का आरोप लगाया है।

इस मामले में मायापुर थाना प्रभारी नीतू सिंह का कहना है कि अमित यादव की शिकायत पर पिटने वाले युवक रमेश के खिलाफ रंगदारी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद एसपी अमन सिंह राठौड़ द्वारा होमगार्ड सैनिक सुरेंद्र चौहान को थाने से हटा दिया है।

कांग्रेस से 6 बार विधायक रहे केपी सिंह कक्का जू को हराया था

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने कांग्रेस से 6 बार से लगातार रहे विधायक केपी सिंह कक्का जू को चुनाव हराया था। इससे पहले प्रीतम लोधी केपी सिंह से दो बार हार चुके हैं।

स्थानीय जानकारों के अनुसार, केपी सिंह ठाकुर समाज से आते हैं जो चौहान सरनेम लिखते हैं, वहीं होमगार्ड सैनिक भी चौहान समाज से ही हैं। इसी के चलते विधायक प्रीतम लोधी ने एक वर्ग के नाम से केपी सिंह पर आरोप लगाए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!