शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में 17 साल की नाबालिग का शव कुएं में मिला, इससे भड़के परिजनों ने भौंती थाने के सामने शव रखकर चंदेरी मार्ग को जाम कर दिया। बता दें कि नाबालिग लड़की 9 जुलाई की रात से घर से लापता थी। जिसका शव गांव के कुएं में मिला। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या एक युवक ने की है। परिजन थाने के बाहर शव रखकर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक भौंती थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत केंडर के मजरा हीरापुर में 9 जुलाई की रात इमरत पुत्र भग्गू पाल की 17 साल की बेटी रविता पाल अचानक घर से लापता हो गई थी। गुमशुदगी की सूचना भौंती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। परिजनों ने नागुली के रहने वाले जनवेद पाल पर आरोप लगाते हुए बताया कि जनवेद पाल की रविता पाल से फोन पर बात हुआ करती थी। इसके बाद फिर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात लगभग 8 बजे हीरापुर गांव में ही स्थित एक कुएं में रवीना का शव तैरता हुआ मिला था।
रविता की लाश कुएं में मिलने के बाद परिजन आज शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में शव रखकर भौंती थाना पहुंचे। जहां परिजनों ने चंदेरी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। परिजन जनवेद पाल पर हत्या का मामला दर्ज करने सहित गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करने की परिजनों को समझाइश दी। लेकिन खबर लिखे जाने तक परिजन जनवेद पाल पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

कुएं में मिला 17 साल की लड़की का शव: हत्या की आशंका, 9 जुलाई से लापता थी, थाने के सामने किया चक्काजाम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में 13 माह की बच्ची की मौत, समय पर ब्लड नहीं मिलने के आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, सुखदेव हॉस्पिटल का लायसेंस निरस्त करने की मांग, डॉ शिखा जैन पर लापरवाही के आरोप / Shivpuri News
- वनकर्मियों पर मारपीट, जातिसूचक गालियां और अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri Newsपत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri News

- शिवपुरी में दो पुलिसकर्मियों समेत 6 पर FIR, युवक के सिर में बीयर की बोतल मारने के आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment