Press "Enter" to skip to content

सड़क पर पड़े गोबर की वजह से अस्पताल पहुंचा युवक, जीजा के घर से लौट रहा था / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के मथना मार्ग पर सड़क पर पड़े गोबर की वजह से एक युवक अस्पताल पहुंच गया। दरअसल हुआ ये कि युवक अपने जीजा से मिलकर घर लौट रहा था। तभी
मथना मार्ग के मोड़ पर सड़क पर पड़े गोबर की वजह से बाइक स्लिप हो गई। बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों ने उसे जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया जहां युवक का उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक अनिकेत जाटव ने बताया कि उसका साढ़ू राजेश जाटव निवासी डाकोरा थाना रन्नौद अपने जीजा के घर से लौट रहा था तभी मथना गांव के पास मोड़ पर सड़क पर पड़े गोबर पर चढ़कर राजेश की बाइक स्लिप हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!