Press "Enter" to skip to content

हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को उड़ाया, बदरवास के पास अटलपुर पर हुआ हादसा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अटलपुर पर बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो में से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार दिलीप परिहार निवासी बदरवास ने बताया कि वह अपने दोस्त सोनू पाल के साथ बाइक से घूम रहा था जा तभी अटलपुर पर तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक के चालक ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!