शिवपुरी। अभी तक हमने सुना था कि बिना वैक्सीन लगे लोगों के मोबाइल पर वैक्सीन लगने के मैसेज आ रहे थे, लेकिन अब मरे हुए लोगों को वैक्सीन लगाए जाने के मैसेज आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शिवपुरी शहर से सामने आया जहां पत्रकार स्व. गोविंद गर्ग को दूसरा डोज लगने का मैसेज आया। स्व. गोविंद गर्ग को वैक्सीन का पहला डोज 5 अप्रैल 2021 को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में लगा था जिसके चलते 16 अप्रैल 2021 को उनकी तबीयत खराब हो गई जिस कारण परिजनों ने उन्हें जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड में भर्ती करवाया। जहां 20 अप्रैल 2021 को उनकी मौत हो गई। 6 जनवरी 2022 को जब स्व. गोविंद गर्ग के परिजनों ने उनका सर्टिफिकेट डाउनलोड किया तो सामने आए कि 24 नवंबर 2021 को दूसरा डोज लगाया गया है जबकि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी।

मरे हुए इंसानों को लग रहा है वैक्सीन का सेकंड डोज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News





Be First to Comment