शिवपुरी: जिले की सीमा से सटे श्योपुर जिले के बुलौआ गांव के पास शिवपुरी-श्योपुर स्टेट हाईवे पर गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे एक नमक से भरे ट्रक में अचानक से भीषण आग लग गई।
ट्रक के टायरों में से आग की लपटें उठती देखकर ड्राइवर ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद पोहरी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नगर परिषद पोहरी की फायर बिग्रेड की मदद से आग पर जैसे-तैसे काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक ट्रक (RJ29GB0587) राजस्थान के सवाई माधोपुर से नमक भरकर झांसी की ओर निकला था। इसी दौरान श्योपुर जिले के सेसईपुरा थाना क्षेत्र के बुलौआ गांव घमेला मोड़ पर चलते ट्रक में अचानक से आग भड़क गई। बताया गया है आग ट्रक के पिछले हिस्से में लगी थी। माना जा रहा है कि यह घटना ब्रेक के चिपकने से घटी है।
ट्रक के पहियों में आग उठती देख ट्रक ड्राइवर में ट्रक रोक अपनी जान बचाई। आगजनी की सूचना डायल 100 को दी गई थी। आगजनी की सूचना लगते ही पोहरी से मौके पर पुलिस सहित फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है।

शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर चलते ट्रक में भड़की आग: राजस्थान से नमक भरकर झांसी ले जा रहा था, फायर बिग्रेड ने बुझाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment