Press "Enter" to skip to content

सीनियर वकील ने जूनियर महिला वकील से की अभद्रता, मूक दर्शक बन तमाशा देखते रहे अन्य वकील / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के कोर्ट परिसर से आ रही है। यहां एक सीनियर वकील ने जूनियर महिला वकील के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया इतना ही नहीं जब महिला वकील ने समझाया तो उसे कोर्ट के बाहर देख लेने की धमकी भी दी गई। इतना ही नहीं जब यह घटनाक्रम घटित हो रहा था कोर्ट परिसर में मौजूद वकील मूक बधिर बन तमाशा देख रहे थे। मामले को लेकर जूनियर महिला वकील ने जिला अभिभाषक संघ सहित अन्य जगह शिकायत कर न्याय की मांग की है।

महिला एडवोकेट योगिता झा निवासी कमलागंज एबी रोड ने बताया कि 4 जनवरी को शाम 4 बजे के करीब वह सत्र न्यायालय शिवपुरी में किसी से बात कर रही थी तभी वहां सीनियर एडवोकेट रीतेश जैन आए और मेरे साथ अभद्र भाषा में बात करने लगे। जब उन्हें रोका तो वह गाली-गलौंज पर उतर आए और कहा कि तू है कौन, बाहर चल, बाहर चल के देखता हूं। महिला वकील योगिता का कहना है कि जब यह घटनाक्रम हो रहा था तब कोर्ट में सारे वकील खड़े हुए थे लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया और मूक दर्शक बन सभी तमाशा देखते रहे। कोर्ट में खुलेआम गुंडागर्दी की जा रही है। योगिता ने बताया कि इससे पहले भी एक बार ऐसा हो चुका था लेकिन तब कुछ नहीं कहा, लेकिन फिर दोबारा यह घटनाक्रम घटित हुआ तो इसकी शिकायत जिला अभिभाषक संघ सहित वरिष्ठों से की है। यदि इस बार कार्रवाई नहीं की गई तो न्यायालय के अंदर रीतेश जैन जैसे गुण्डागर्दी फैलाने वाले लोगों के हौसले बुलंद हो जाएंगे इसलिए कार्रवाई कर उक्त वकील की सनद रद्द की जाए।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!