Press "Enter" to skip to content

स्कूल बस का 2 हजार का चालान काटा, बिना स्पीड गवर्नर के चल रही थी बस / Shivpuri News

शिवपुरी: स्कूल संचालकों की बसें इन दिनों बिना स्पीड गवर्नर की चल रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जब यातायात पुलिस ने सेंट चार्ल्स और जीके हेरिटेज स्कूल की बसों को चेक किया तो एक बस बिना स्पीड गवर्नर के पाई गई। इसके खिलाफ ₹2000 का चालान काटने की कार्रवाई की गई। यातायात थाना के सूबेदार धनंजय शर्मा ने बताया कि विभागीय अमले द्वारा सेंट चार्ल्स और जीके हेरिटेज स्कूल की स्कूल बसों को चेक किया। चेकिंग के दौरान 16 बसों को चेक किया जिनमें से एक बस बिना स्पीड गवर्नर के मिली। उक्त बस के खिलाफ ₹2000 का समन शुल्क वसूल कर स्कूल संचालक को स्कूल बस में स्पीड गवर्नर लगाने निर्देशित किया। कार्रवाई संयुक्त रूप से थाना यातायात एवं आरटीओ के साथ मिलकर की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!