Press "Enter" to skip to content

अज्ञात वाहन की टक्कर से भितरवार के रहने वाले बाइक सवार की मौत, जैतपुरा तिराहे की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के जैतपुरा तिराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्वालियर के भितरवार के रहने वाले बाइक सवार की मौत हो गई। नरवर पुलिस ने आज मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।


जानकारी के मुताबिक भितरवार क्षेत्र के गडाराज का रहने वाले श्याम सिंह तोमर सोमवार की शाम बाइक पर सवार होकर जैतपुर तिराहे से गुजर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

घायल को उपचार के लिए नरवर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां श्याम सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नरवर थाना पुलिस ने आज मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है साथ ही अज्ञान वाहन की तलाश शुरू कर दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!