शिवपुरी: शहर के माधव चौक के पास एक युवक अपनी पत्नी को सरेआम पीट रहा था, जिससे लोग भी भयभीत हो गए। दूसरा युवक लालमाटी पर अपने भाई की मारपीट करते मिला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया और जुलूस के रूप में दोनों को पैदल कोर्ट तक ले गए।कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने बताया कि वह सोमवार की रात माधव चौक पर मौजूद थे इस दौरान एक महिला दौड़ कर आई और बोली की मेरा पति मेरी मारपीट कर रहा है। जिसके बाद टीआई मौके पर पहुंचे और उसके पति शिवराज पुत्र छोटे सिकरवार निवासी भानगढ़ थाना मोहना जिला ग्वालियर हाल निवास बाबू क्वार्टर रोड शिवपुरी को पकड़कर थाने लेकर आए। वहीं लालमाटी में पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति उत्पात मचा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रामवीर पुत्र फेरनसिंह रावत निवासी लालमाटी शिवपुरी को उत्पात मचाते धर दबोचा। रामवीर अपने भाई की मारपीट कर रहा था। रामवीर पर भी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों को पैदल कोर्ट तक पैदल दे गई। दोनों ने भविष्य में लड़ाई-झगड़ा न करने की बात कही और अच्छी तरह से रहने का भरोसा दिलाया। बता दें कि, एसपी अमनसिंह ने शहर के पाकों व मुख्य चौराहों पर लगातार पुलिस बल तैनात रखा है, ताकि कोई भी उत्पात ना मचा सके। असामाजिक तत्वों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

शिवपुरी में एक ने पत्नी को तो दूसरा ने सरेराह भाई को पीटा पुलिस ने दोनों का कोर्ट तक निकाला जुलूस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment