शिवपुरी ब्यूरो। शिवपुरी जिले में लगातार पिछले दो दिनों बारिश के साथ जिले के विभिन्न ग्रामों में रात्रि के समय ओलावृष्टि होने से अचानक मौसम में बदलाव आ गया हैं। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई है। मावठ की बारिश से फसलों के लिए अमृत बारिश बताई जा रही हैं। पश्चिमी विक्षोभों खत्म होने के बाद हवा का रुख बदलना शुरू होना मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बताया जा रहा हैं वहीं उत्तरी हवा के चलने से रात के तापमान में गिरावट देखी गई, इतना ही नहीं दिन भर भगवान भास्कर के दर्शन तक नहीं हो सके। जबकि कोहरा होने की वजह से दिन का तापमान भी नहीं बढ़ सका इससे ठंडक भी देखी गई। जिससे नागरिक घरों में ही देखे गए। शिवपुरी शहर में देर शाम हुई बारिश से जहां एक ओर मौसम सुहाना हो गया वहीं दूसरी ओर कुछ दिनों से राहत दे रही सर्दी ने भी अपना रूप दिखाना प्रारंभ कर दिया। देर शाम से ही बारिश की हल्की बूंदों ने शहर के गर्म माहौल में नमी के साथ ही सर्द शीतलहर का कहर जारी कर दिया। जिले में प्रारंभ हुई बारिश से जहां एक ओर गेंहू एवं चना की फसल के साथ ही सब्जियों की फसल को लाभ होने का अनुमान में वहीं दूसरी ओर पककर कटने में शेष बची अजबाईन की फसल को नुकसान की संभावना बनी हुई है, इस बारिश से सरसों में कोई अधिक प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। बारिश के संबंध में पूर्व में भी मौसम विभाग द्वारा एडवाईजरी जारी की गई थी, आगामी दिनों में भी बारिश का होने का अनुमार लगाया जा रहा है।

शिवपुरी जिले में ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश -जिले पाठखेड़ा, गढ़ी बरौद, सहित अन्य दर्जनों गांव में पानी के साथ गिरे ओले / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News





Be First to Comment