Press "Enter" to skip to content

फॉरेस्ट की जमीन पर दबंग कर रहे हैं खेती आदिवासियों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी कलेक्ट्रेट कार्यालय से है। जहां मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में फॉरेस्ट की जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन खेती करने का मामला सामने आया है। जिले की पिछोर विधानसभा क्षेत्र के दबिया जगन गांव के दो दर्जन से अधिक आदिवासी महिला पुरुषों ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराते हुए फॉरेस्ट की जमीन पर से दबंगों का कब्ज़ा हटाए जाने की मांग की है।आदिवासी वर्ग के लोगों ने बताया कि वह पिछले 20 साल से फॉरेस्ट की जमीन पर खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।लेकिन बीते दिनों दबंग अनिल, गब्बर, सुनील विनोद, शैलेंद्र आदि ने हथियारों के दम पर फॉरेस्ट की जमीन को उन से छुड़ाकर जबरन कब्जा कर लिया. आदिवासियों ने इस मामले में कलेक्टर से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!