Press "Enter" to skip to content

हरिजन वस्ती श्यामपुर में 15 साल से नहीं आई बिजली बच्चों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित, रात में सांप बिच्छू और चोरों का डर / Shivpuri News

शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के तिधारी गांव की श्यामपुर हरिजन वस्ती मे 15 साल से बिजली नहीं आने से यहां के करीब आधा सैकड़ा परिवार नारकीय जीवन जीने को विवश है। स्थिति यह है कि बच्चों की पढ़ाई लिखाई से लेकर रात में सांप बिच्छू और चोरों का डर हरिजन बस्ती के रह वासियों को हमेशा सताता रहता है। यहां के रह वासियों ने बताया कि चुनाव के दौरान नेता एक माह में बिजली लाइन लगवाने का आश्वासन देते हैं। लेकिन लगातार तीन चुनाव से नेता झूठा आश्वासन दे रहे हैं। ग्रामीण सांसद विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों को बस्ती में बिजली लाइन के लिए आवेदन दे चुके हैं बावजूद इसके ग्रामीणों की सुनवाई नहीं हो रही है। मंगलवार को श्यामपुर हरिजन बस्ती के आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर आबादी बिजली लाइन डलवाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!