Press "Enter" to skip to content

भोले बाबा के समागम से लापता महिला वापस लौटी: हाथरस सत्संग के दौरान भगदड़ में गायब हो गई थी, सेवादार भी बनाया गया था / Shivpuri News

शिवपुरी: हाथरस में समागम के दौरान भगदड़ में लापता हुई शिवपुरी की 60 वर्षीय महिला आज सकुशल वापस अपने घर लौट आई है। परिवार के लोग लगातार महिला की तलाश में जुटे हुए थे। महिला की तलाश नाकामयाब रही थी। परिजन हार मानकर शनिवार को वापस लौट आए थे। हालांकि, आज ( 7 जून) को रविवार को महिला भी वापस सकुशल घर लौट आई।

नरवर तहसील के सीहोर गांव की रहने बाली 60 वर्षीय पार्वती जाटव पत्नी रामावतार जाटव, बाबा सूरज पाल सिंह जाटव उर्फ भोले बाबा भक्त थी। वह पिछले दस वर्षों से बाबा की सत्संग में जाती रहती थी। इसके बाद पार्वती जाटव को सत्संग में सेवादार बनाया जाने लगा था।

इस बार पार्वती 2 जुलाई को हाथरस के सिकंदराराऊ के फुलरई गांव होने वाले भोले बाबा के समागम में शामिल होने घर से 30 जून को घर से निकली थी। इसके बाद 2 जुलाई को समागम में मची भगदड़ में पार्वती जाटव लापता हो गई थी।

बाइकों पर सवार होकर परिजन निकले थे तलाश में

इस हादसे में 123 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 113 महिलाएं और 7 बच्चे भी शामिल थे। इस हादसे की सूचना के बाद पार्वती जाटव के परिजनों का संपर्क भी पार्वती से नहीं हो सका था। एक दिन के इन्जार के बाद पार्वती जाटव का बेटा जितेंद्र जाटव अपने एक रिश्तेदार सुनील जाटव के साथ बाइक पर सवार होकर हाथरस के लिए निकला था। हालांकि, सफलता हाथ नहीं लगी थी।

दोनों 6 जुलाई की शाम वापस गांव लौट आये थे। पार्वती जाटव के दूसरे बेटे घनश्याम ने बताया कि आज उसकी मां ने किसी अन्य महिला से फोन लगाकर जानकारी दी थी। कि वह सुरक्षित हैं और वापस लौट रही है मुझे करैरा मां ने लेने बुलाया था।

घनश्याम ने बताया कि उसकी मां बस में सवार होकर करैरा पहुंची जहां से उन्हें घर लाया गया। मां ने बताया कि जिस जगह घटना घटित हुई वह उस स्थान से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर समागम में आये लोगों को पानी पिलाने का काम कर रही थी। घटना के बाद सभी लोग इधर-उधर हो गए थे। दो दिन के इन्तजार के बाद उसे कुछ महिलाएं इस शिवपुरी की ओर से गुजरने वाली मिली। तब वह उन महिलाओं के साथ बस में सवार होकर आ सकीं थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!