Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर ने किया अस्पताल का भ्रमण, कोविड की तैयारियों का लिया जायजा / Shivpuri News

शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने गुरुवार की शाम जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और कोविड की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन, सिविल सर्जन डॉ राजकुमार, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषिश्वर भी मौजूद थे।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन से अस्पताल में दवाइयां, इंजेक्शन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सिलेंडर, मास्क आदि की उपलब्धता की जानकारी ली। अस्पताल में एग्जिट वाले साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। ऑक्सिजन कॉन्सन्ट्रेटर की जानकारी लेते हुए प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अब कोविड के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। इसलिए किसी भी परिस्थिति के लिए हमे तैयार रहना होगा। अस्पताल में सभी तैयारियां होनी चाहिये। उन्होंने स्टाफ की उपलब्धता की भी जानकारी ली। अस्पताल में स्थापित किए गए ऑक्सिजन प्लांट का भी निरीक्षण किया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!