Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में बारिश से हुई दो घटनाएं: कच्चे मकान की गिरी दीवार, टीनशेड की छत हुई जमींदोज, हजारों का नुकसान / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के वार्ड-36 करौंदी कालोनी में शनिवार की रात तेज बारिश के चलते एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। वहीं एक अन्य मकान की टीन-शेड की छत जमींदोज हो गई। इस घटना दो परिवारों को हजारों का नुकसान उठाना पड़ा हैं।

घटना की सूचना पर आज रविवार की सुबह मौके पर पहुंचे पार्षद ने घटना की जानकारी शिवपुरी एसडीएम को दी। इसके बाद मौके पर SDM और पटवारी ने पहुंचकर पीड़ितों को नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है।

बता दें शिवपुरी में शुक्रवार की रात हुई तेज बारिश से वार्ड-36 में जलभराव जैसी स्थिति बन गई थी। इसके बाद शनिवार की रात बीरु बाथम के कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि दीवार का हिस्सा बाहर की ओर गिरा जिससे घर सो रहे सभी लोग बच गए।

वहीं दूसरी घटना करौंदी कालोनी में ही घटित हुई। जहां दीपक जाटव के एक कमरे की छत के रूप में लगी टीन शेड भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि दीपक जाटव का परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था।

वार्ड में घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद MD गुर्जर मौके पर पहुंचे थे। जिनकी सूचना पर मौके पहुंचकर SDM और पटवारी ने नुकसान का मुआयना कर पीड़ितों को नुकसान की भरपाई का भरोसा दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!