Press "Enter" to skip to content

बारिश में छत पर जाल ढांकने गई महिला पैर फिसलने से छत से गिरी हुई गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फतेहपुर इलाके में एक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला बारिश में छत पर जाल ढांकने गई थी इसी दौरान लौटते समय पैर फिसलने से छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक मिथलेश सेन निवासी जवाहर कॉलोनी ने बताया कि उसकी बड़ी बहन ममता सेन फतेहपुर में रहती है। वह छत पर जाल ढांकने गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से छत से गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!