Press "Enter" to skip to content

सोने-चांदी के जेवरात चोरी: मुंबई गया था पीड़ित परिवार, 60 हजार कैश भी ले उड़े चोर, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली क्षेत्र के कस्टम गेट के पास रहने वाला एक परिवार मुंबई गया था। इधर चोरों ने उनके सूने मकान से अज्ञात चोर 60 हजार रुपए नकदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। मुंबई से वापस आने के बाद मकान मालिक कोप चोरी का पता लगा। लाखों की चोरी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


कस्टम गेट के रहने बाले महिम शर्मा ने बताया कि वह कुछ रोज पूर्व अपने परिवार के साथ किसी काम से घर में ताला लगाकर मुंबई गया था। इसके बाद उसके पास उसकी पड़ोसी सुषमा शर्मा का फोन घर में चोरी होने की सूचना थी। बीते रोज वापस आने के बाद देखा तो उसके घर की शटर में लगा ताला नहीं था और वह अंदर से अटका हुआ है। साथ ही छत वाला गेट भी खुला है।

घर के कमरों में पूरा सामान बिखरा पड़ा था और कमरे की अलमारी में से एक सोने का मंगल सूत्र, दो चूड़ी, सोने के दो जोड़ी टोक्स, चांदी के सिक्के, 60 हजार रुपए नकद व अन्य सामान मिलाकर करीब 2 लाख रुपए का माल गायब मिला। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी जिस पर से मौका मुआयना कर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!