Press "Enter" to skip to content

युवक पर लाठी डंडे कुल्हाड़ी और लोहे के सरिया से हमला बचाने आए बेटे को भी पीटा, खेत पर बागड़ करने को लेकर हुआ झगड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के बमेरा गांव में खेत की बागड़ करने की बात को लेकर हुए विवाद में एक दंपति और उनके पिता ने एक युवक पर लाठी डंडे कुल्हाड़ी और लोहे के सरिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान पिता को पिटता हुआ देखकर बचाने आए पुत्र के साथ भी तीनों लोगों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट की है। बाद में घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई।वहीं घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शिवदयाल जाटव निवासी बमेरा थाना भौंती ने बताया कि खेत की बागड़ को लेकर हुए विवाद में कमलेश मेवालाल और उसकी पत्नी विमलेश जाटव ने लाठी डंडा कुल्हाड़ी और लोहे के सरिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया वहीं बीच बचाव करने आए उसके पुत्र के साथ भी इन लोगों ने मारपीट की। शिवदयाल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। वहीं उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!