Press "Enter" to skip to content

झांसी तिराहे पर लोडिंग ऑटो ड्राइवर और उसके साथी के साथ बाइकर्स ने की मारपीट, मौके पर जुटा तमाशबीनों का हूजूम / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में शुक्रवार की रात करीब 8 बजे शहर के झांसी रोड तिराहे पर एक ऑटो चालक और उसके साथी की बुलेट गाड़ी पर सवार कुछ लोगों ने इतनी मारपीट की कि वह मरणासन्न हो गया। ऑटो चालक ने बताया कि 100 मीटर पहले एक बाइक सवार ने रोका और ऑटो में बैठकर बोला आगे छोड़ देना। उसने आटो को रोका तो, तो उसने ऑटो को लहरा दिया, जिससे ऑटो डिवाइडर से टकराया और अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान वहां कुछ लोग आ गए जिन्होंने ऑटो चालक और उसके साथी को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। बाद में ऑटो चालक और उसके साथी को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!