शिवपुरी। शहर में बीते दो दिनों से मौसम ने अचानक से करवट ले ली है। शीतलहर और कड़कड़ाती ठंड व बारिश ने लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई लोग शाम होते ही घरों में छिप जाते हैं केवल आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलते हैं। मौसम की मार केवल आमजन पर ही नहीं पड़ी इस मार से सबसे ज्यादा पीड़ित सब्जी व फल ठेले वाले हैं जो रोज कमाकर अपना गुजर बसर करते हैं। शीतलहर व बारिश के कारण यह ठेले वाले सब्जी व फल का विक्रय नहीं कर पा रहे हैं। कोर्ट रोड जो कभी फल व सब्जी के ठेले वालों से भरी रहती थी वह बारिश व ठंड के कारण सूनी पड़ी रही। सब्जी के ठेले साइड में लगे दिखे।

फल-सब्जी विक्रेताओं पर पड़ी मौसम की मार, सूने पड़े रहे ठेले / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News





Be First to Comment