Press "Enter" to skip to content

कोलारस में रिमझिम बारिश के बीच सिंधिया का रोड शो: बोले- सेनापतियों ने गर्मी के बीच पसीना बहाया / Shivpuri News

शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव के बाद पहली बार आज (शुक्रवार) शिवपुरी की कोलारस विधानसभा पहुंचे। उन्होंने गुना बाइपास से कोलारस कस्बे से खुली जीप में सवार होकर रोड़ शो निकाल कर जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सिंधिया के स्वागत के लिए करीब एक सैकड़ा मंच लगाए गए थे।

सिंधिया का फूलों की बारिश और आतिशबाजी से स्वागत किया। रोड शो कोलारस कस्बे से शुरू होकर मानीपुरा, जगतपुर, बस स्टैंड, एप्रोच रोड़ होते हुए फूलराज होटल पंहुचा। इस दौरान रिमझिम बारिश होती रही।

आभार सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि जनता ने अपना काम कर दिया है और अब मेरे काम की शुरुआत हुई है। अब जो मांगोगे वो काम तो करूंगा ही जो नहीं मागेंगे वह काम भी मैं करूंगा। उन्होंने कहा कि इस जीत में उनके सेनापतियों ने गर्मी के बीच जमकर पसीना बहाया। उसका परिणाम है कि आज इंद्र देव भी अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।

बोले- सुना है कोलारस में राशन माफियाओं ने पैर पसार लिए हैं
सिंधिया ने कहा कि इस बार जिले के किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ा है। इस बार खाद प्रशासन को निर्देशित कर सोसाइटी से बटवाई गई थी। कालाबाजारी भी नहीं हो सकी। किसानों को पर्याप्त खाद मिली, आगे भी मिलती रहेगी। लगातार ट्रेन में भर-भर कर खाद को तीनों जिलों में पहुंचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पता लगा है कि कोलारस में राशन माफिया अपने पैर पसार रहे हैं। वह आगामी समय में गरीबों को मिलने वाले राशन को हजम करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे डलवाएंगे। इसके अतिरिक्त जिले में चाहे रेत माफिया हों या खाद माफिया हों या भू माफिया हों कोई भी माफिया अपने पैर संसदीय क्षेत्र में नहीं जमा सकेगा। इसके लिए वह वचनबद्ध हैं।


नरेन्द्र मोदी पहले नेता जो तीसरी बार बने प्रधानमंत्री
सिंधिया ने कहा कि आजादी के बाद जवाहर लाल नेहरू तीन बार लगातार प्रधानमंत्री बने थे। उस वक्त न पक्ष था और न विपक्ष। उस वक्त सिर्फ तिरंगा लोगों के सामने था। लेकिन 75 सालों में कांग्रेस में नेहरू के बाद कोई तीन बार लगातार प्रधानमंत्री नहीं बन सका। लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी को जनता का आशीर्वाद मिला, उनके विकास के काम को जनता ने सराहा, यही वजह रही कि बड़ा विपक्ष होने के बावजूद नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक विकास के मिशन पर निकली है। कांग्रेस की सरकार में भारत विश्व में 10 दसवें स्थान पर हुआ करता था। लेकिन मोदी के इन दस सालों के कार्यकाल में भारत 5वें नंबर पर आ गया है और अगले तीन सालों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनकर सामने आएगा। इसके प्रयास विकास के साथ शुरू कर दिए गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!