Press "Enter" to skip to content

शराब के नशे में दौड़ा रहे थे बाइक, अचानक मोड पर खाई में गिरी बाइक, चाचा की मौत भतीजा गंभीर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में चंदेरी रोड वेयर हाउस के पास गुरुवार की शाम को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर खाई में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरे युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की बाइक सवार दोनों लोग आपस में चाचा भतीजे थे जो गुरुवार को शराब के नशे में तेज रफ्तार से सड़क पर बाइक दौड़ा रहे थे तभी चंदेरी रोड बेयर हाउस के मोड पर बाइक बेकाबू होकर खाई में जा गिरी जिससे बाइक सवार चाचा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक चंपालाल केवट निवासी हनुमान खेड़ा थाना खनियांधाना ने बताया कि उसके पड़ोसी चंदन लोधी और उसका भतीजा प्रबल लोधी बाइक से बामौरकला जा रहे थे। दोनों शराब के नशे थे। जैसे ही उनकी बाइक चंदेरी रोड़ बेयर हाउस के मोड़ पर पहुंची तेज रफ्तार बाइक स्लिप होकर सड़क से नीचे खाई में उतर गई।इस हादसे में चंदन लोधी की मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल प्रबल लोधी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!