Press "Enter" to skip to content

टायर लीवर से हमला कर युवक का सिर फोड़ा, पुरानी दुश्मनी को लेकर हुआ झगड़ा, घायल अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के टोंगरा रोड पर बीती रात दो युवकों में पुरानी दुश्मनी को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक युवक ने दूसरे युवक का टायर लीवर से हमला कर सिर फोड़ दिया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक विष्णु रावत निवासी टोंगरा ने बताया कि वह टोंगरा रोड़ पर खड़ा था तभी पुरानी कहा-सुनी को लेकर उसका अनिकेत रावत से विवाद हो गया। जिसके बाद अनिकेत ने टायर लीवर से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल विष्णु रावत को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!