शिवपुरी: जिले में पोहरी अनुभाग के छर्च थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव में गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक खेत में पड़े पत्थर ट्रैक्टर ट्राली में भरने की मजदूरी करने गया था। इसी दौरान जब वह ट्रैक्टर ट्राली में पत्थर भरने जा रहा था तभी ट्रैक्टर से गिर गया
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर पहुंचे जहां कुछ देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रामनिवास पुत्र विजय सिंह कुशवाह उम्र 20 वर्ष निवासी आनंदपुर थाना छर्च को गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली चलाने वाला रघुवीर कुशवाह पत्थर भरने की मजदूरी करने घर से बुला ले गया। इसी दौरान रघुवीर का लड़का आनंद सिंह कुशवाह ट्रैक्टर ट्राली चला रहा था तभी रामनिवास ट्रैक्टर ट्राली से गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने रामनिवास कुशवाह की मौत के लिए ट्रैक्टर चालक आनंद सिंह कुशवाह को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
![](https://fastsamachar.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240704-WA0052.jpg)
ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर युवक की मौत, पत्थर भरने की मजदूरी करने गया था युवक परिवार में मचा कोहराम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- तथागत फाउंडेशन, रेडक्रास सोसायटी, स्वास्थ्य विभाग का निःशुल्क कैंसर निदान शिविर संपन्न / Shivpuri News
- शिवपुरी में बारिश से हुई दो घटनाएं: कच्चे मकान की गिरी दीवार, टीनशेड की छत हुई जमींदोज, हजारों का नुकसान / Shivpuri News<br>
- 32 वर्षीय युवक ने घर में किया सुसाइड: रात के समय पड़ोसी के यहां फंक्शन में डांस किया था, सुबह फंदे पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- बारिश में छत पर जाल ढांकने गई महिला पैर फिसलने से छत से गिरी हुई गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News
- बिजनेस वुमेन के साथ 25 लाख की धोखाधड़ी: चार कंपनियों के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment