Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में बेकाबू कंटेनर ने बरपाया कहर राजस्थानी चरवाहे समेत 45 भेड़ों को रौंदा, 40 भेड़ें और चरवाहे की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोटा कानपुर हाईवे अमोला पुल के मोड पर गुरुवार की सुबह तड़के 6 बजे बेकाबू कंटेनर का कहर देखने को मिला है। यहां एक बेकाबू कंटेनर ने सड़क किनारे जा रही 45 भेड़ों और एक राजस्थानी चरवाहे को रौंद डाला। इस हादसे में राजस्थानी चरवाहे समेत 40 भेड़ों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार रुपाराम पुत्र ताराराम जाट उम्र 55 वर्ष निवासी बड़े गांव थाना गोठन जिला नागौर राजस्थान अमोला पुल के पास से अपनी भेड़ों को लेकर जा रहा था तभी अमोला पुल के मोड़ पर एक तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने रुपाराम जाट और उसकी 45 भेड़ों को रौंद दिया। हादसे में रुपाराम जाट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं 45 में से 40 भेड़ों ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी।कंटेनर चालक वाहन को लेकर फरार हो गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!