शिवपुरी: जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के हसर्रा गांव के पास करैरा से चंदेरी जा रही बस में अचानक से धुआं उठने लगा, जिसे देख बस की सवारीयों में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि धुंआ को देख बस ड्राइवर ने बस को तत्काल रोक दिया था इसके बाद सवारियों ने बस से उतरकर राहत की सांस ली।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर एक बस करैरा से भरकर चंदेरी की ओर जा रही थी इसी दौरान हसर्रा गांव के पास बस के इंजन में से एक धुआं उठने लगा। धुंआ इतना घना था कि उसने बस को अपनी चपेट में ले लिया था। चारों ओर बस धुंआ ही धुंआ दिखाई दे रहा था। चूंकि बस की रफ्तार कम थी इसके चलते बस तत्काल ड्राइवर ने रोक दी और सभी सवारियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया।
बताया गया है कि बस में सिर्फ इंजन में से घुंआ ही उठा था बस में किसी भी प्रकार की आग नहीं लगी सूचना मिलते ही बामौरकला थाना पुलिस सहित फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन तब बस में उठता हुआ धुंआ शांत हो गया था।

चलती बस में उठा धुएं का गुबार: सवारियों में मची अफरातफरी, ड्राइवर ने बस रोक पेसेंजर्स को को उतारा, नहीं लगी थी आग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment