Press "Enter" to skip to content

परिवार के साथ मनाली गए शिवपुरी के पत्रकार की मौत: दिल का दौरा पड़ने से गई जान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पत्रकार की मौत बुधवार दोपहर मनाली में हो गई। मौत का कारण दिल का दौरा पड़ने से बताई जा रही है। बताया गया है कि करैरा का रहने वाले 44 वर्षीय दीपक शर्मा अपने परिवार के साथ उत्तराखंड घूमने के लिए गए थे।

जानकारी के मुताबिक करैरा निवासी दीपक शर्मा करीब 10 दिन पहले अपने दो बेटों एक बेटी और पत्नी के साथ निकले थे। बताया गया है दीपक शर्मा कल सुबह अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर मनाली घूमने निकले थे। दीपक ने आज सुबह मनाली की वादियों की वीडियो भी फेसबुक पर लाइव चलाई थी। लेकिन कल बुधवार दोपहर दीपक को दिल का दौरा पड़ा। इससे उनकी मौत हो गई।

बता दें कि दीपक के पिता आईटीबीपी में थे जो मूलतः धर्मशाला के पास के रहने वाले थे। लेकिन नौकरी के दौरान शिवपुरी के करैरा में बस गए थे। दीपक की मौत की खबर से करैरा सहित शिवपुरी में शोक लहर है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!