शिवपुरी: शादी होने के छह महीने के भीतर ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। आरोप है कि वह 20 लाख की कार की डिमांड कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 20 लाख रूपए की मांग को लेकर अपनी पत्नी को 6 माह के भीतर ही मारपीट कर घर से भगा दिया। करीब 6 माह मायके में रहकर अपने पति का इन्तजार करने के बाद विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की है। लालची पति, सास-ससुर, ननद और चाचा ससुर के खिलाफ दहेज एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
दरअसल, शिवपुरी की रहने वाली सोनाली की शादी ग्वालियर के रहने वाले शिवम श्रीवास्तव के साथ 6 जून 2023 को हुई थी। शिवम सफ्टवेयर इंजीनियर है और किसी कंपनी में काम करता है। शादी धूमधाम से की गई और नगदी से लेकर जेवरात भी दहेज में दिए गए। लेकिन ससुराली मिले हुए दहेज़ से संतुष्ट नहीं थे। कुछ माह बाद ही वे सोनाली से 20 लाख रूपए के दहेज की मांग करने लगे।
सोनाली के मुताबिक ससुराली उसके पति को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताते हुए पर्याप्त दहेज न मिलने की बात कहते हुए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने लगे थे। 15 नवंबर को पति शिवम और ससुरालियों ने मारपीट कर ससुराल से भगा दिया। तबसे मैं अपने मायके में रह रही थी। लेकिन पति लेने नहीं आया। महीनों इंतजार के बाद दहेज़ प्रताड़ना की शिकायत महिला थाना में दर्ज कराई है।
पुलिस ने पति शिवम श्रीवास्तव, सास मंजूला, ससुर संजय श्रीवास्तव, ननद शिल्पी श्रीवास्तव एवं चाचा ससुर शैलेश श्रीवास्तव के खिलाफ अपराध धारा 85,351(2) भा.न्या.सं. 3/4दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

शादी के छह महीने में पत्नी को घर से निकाला: 20 लाख की कार की डिमांड कर रहा था सॉफ्टवेयर इंजीनियर, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment