शिवपुरी में हाईवे पर ठेकेदार से लूट और मंदिर में की थी चोरी
सुभाषपुरा पुलिस की टीम ने गाराघाट के जंगल से किया गिरफ्तार
शिवपुरी पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस द्वारा यह हकैती, हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर अपराधों को अंजाम देने वाले कुख्यात आरोपी सूरज पारदी को सुभाषपुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि अभी हाल ही में थाना सुभाषपुरा में लूट तथा चोरी की दो बड़ी वारदात घटित हुई थी जिसमें दिनांक 25.06.2024 को फरियादी अनिल भारद्वाज द्वारा उनके साथ घटित घटना की थाने पर सूचना देते हुये प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसमें लेख कराया गया कि दिनांक 24.06.2024 की रात्री को में अपनी स्कार्पियों जाड़ी से ड्राइवर एवं साथियों के साथ भोपाल से गोहद के लिये जाते समय दिनांक 25.06.2024 को रात्री करीब 2.30 बजे गाराघाट अमर नदी पुल के पास पहुंचे तो हमारी गाड़ी के आगे का टायर अचानक पंचर हो गया जिससे हमलोग नीचे उतर कर टायर चौज करने लगे तभी रोड़ के बायीं तरफ से चार लोग हाथ में डण्डे लिये हुये आये और हमलोगों को अपने साथ जंगल में ले गये। उक्त चारों लोगों द्वारा सोने चैन, सोने की अगूंठी 02 एवं 01 लाख रुपये नगद लूट कर ले गये। उक्त रिपोर्ट पर से थाना सुभाषपुरा पर अपराध क्रमांक 129/2024 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
इसी प्रकार दिनांक 26.06.2024 को फरियादी श्यामदास महाराज निवासी सांकरे बाले हनुमान मंदिर द्वारा थाना सुभाषपुरा पर रिपोर्ट किया कि मैं सांकरे बाले हनुमान मंदिर पर महंत हूं दिनांक 24-25.06.2024 की रात्री में लगभग 03-04 बजे के बीच वाहर सो रहे मेरे सेबक के 06 हजार रुपये व मंदिर का डीव्हीआर कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर से थाना सुभाषपुरा पर अपराध क्रमांक 132/2024 धारा 380 भादवि का पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त दोनों घटनाओं के संज्ञान में आते ही पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविन्द कुमार सक्सेना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेन्ज श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के द्वारा घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करते हुये उक्त प्रकरण में घटना का खुलासा कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी सुभाषपुरा राजीव दुबे द्वारा उक्त दोनों घटनाओं को चैलेंज के रूप मे लेते हुये घटना से जुड़े तथ्यों को बारीकी से जांचा गया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर थाना प्रभारी सुभाषपुरा एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा घटना के आरोपियों की तलाश ग्राम धौलागढ़, करई, कैरउ, नयागांव, सेवड़ा, गोपालपुर, पटेवरी, कुँअरपुर, मुढेरी, सिंहनिवास में की गयी, इसके बाद सुभाषपुरा पुलिस द्वारा सांकरे बाले हनुमान मंदिर के जंगलों में जंगल सर्चिग करते हुये मुखबिरदिनांक 03.07.24 को सुबह सूचना प्राप्त हुयी कि गाराघाट रोड़ किनारे एक व्यक्ति कट्टा लिये कोई घटना करने की नियत से घूम रहा है। उक्त सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी सुभाषपुरा पुलिस टीम के साथ गाराघाट पर पहुंचे एवं मुखबिर द्वारा बताये व्यक्ति की तलाश की गयी तो उक्त व्यक्ति रेस्ट हाउस के पास पुरानी रोड पर जाता मिला जिसे घेरकर नाम पता पूछने पर अपना नाम सूरज पारदी पुत्र अनारथ पारदी उस 48 साल निवासी ग्राम सेंबडा थाना सुभाषपुरा का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का लोडेड देशी कट्टा, 03 जिंदा राउण्ड एवं 27500रु. नगद मिले। आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाना सुभाषपुरा पर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है। उक्त आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना सुभाषपुरा क्षेत्र में घटित उक्त दोनों चोरी एवं लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपी से शख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी सूरज पारदी द्वारा उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज थाना कोतवाली दक्षेत्र में इत्र व्यापारी विमलेश चंद्र तिवारी के घर में दिनांक 29.06.23 में की गई सनसनीखेज डकैती बारदात को स्वीकार किया। जिसमें आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर मे घुसकर लोगों को बंधक बनाकर डकैती करके 50 लाख रूपये के सोने चांदी के जेवर, 7 लाख रूपये नगद व एक लाइसेंसी रिवाल्वर ले जाने पर थाना कोतवाली कन्नौज में अपराध क्रमांक 446/23 धारा 395 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी पर अति० पुलिस महानिदेशक कानपुर द्वारा 01 लाख रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।
गिरफ्तार किया गया आरोपी सूरज पारदी अत्यंत शातिर किस्म का कुख्यात अपराधी है जिसपर हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, चोरी जैसे गंभीर अपराधों के मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान राज्यों में कुल 22 अपराध पंजीबद्ध होकर यह अंर्तराज्ययी अपराधी है ।
अंर्तराज्ययी आरोपी को सहासपूर्वक एवं कुशलता से गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सुभाषपुरा राजीब दुबे, प्रआर महेशदत्त शर्मा, प्रआर अभय सिंह, आर. संजय जाट, आर. काले खान, आर. विमल मोरे, आर. धर्मेन्द्र शर्मा, आर देवेन्द्र धाकड़ एवं आर. चालक सोनू की सराहनीय भूमिका रही है।

शिवपुरी पुलिस के हत्थे चढ़ा पारदी गिरोह का सरगना सूरज पारदी, उत्तर प्रदेश में मोस्ट वांटेड 1 लाख रुपए का ईनामी था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News





Be First to Comment