Press "Enter" to skip to content

हाईवे पर बेकाबू होकर पलटा डंपर सड़क पर फैली गिट्टी, हो सकता है बड़ा हादसा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के बाईपास पर बुधवार की सुबह गिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर के पलट जाने से डंपर में भारी गिट्टी सड़क पर फैल गई है। जिस कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि इस स्थान से वाहन चालकों को अपना वाहन रेंगते हुए निकालना पड़ रहा है। वहीं अगर कोई वाहन चालक तेजी से यहां से वाहन निकलता है तो वह हादसे का शिकार भी हो सकता है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन और रोड सेफ्टी डिपार्टमेंट से सड़क पर फैली गिट्टी को हटाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!