Press "Enter" to skip to content

पार्टी के महापुरूषों ने जनसंघ की मजबूत बुनियाद पर भाजपा का महल गढ़ा : प्रदेश संयोजक विजय दुबे / Shivpuri News

भाजपा की मंडल विस्तारक-मंडल अध्यक्ष कार्यशाला आयोजित

शिवपुरी। स्व. कुशाभाउ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में आयोजित संगठन पर्व के तहत बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर की संयुक्त मंडल विस्तारक एवं मंडल अध्यक्ष कार्यशाला का आयोजन गुरूवार को बदरवास के गिर्राज गार्डन में किया गया। कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की गई। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विजय दुबेे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पं.दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं कुशाभाउ ठाकरे जैसे अनेक महापुरूषों ने अपने विचारों से जनसंघ की मजबूत बुनियाद रखी जिस पर भाजपा का लोकतांत्रिक महल सभी पार्टीजनों के सहयोग से गढ़ा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा वैचारिक राजनीतिक दल है जो सदैव अन्त्योदय के माध्यम से अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य करता है, जिसका प्रतिफल है आज देश के 70 प्रतिशत भू-भाग पर भारतीय जनता पार्टी की सरकारें जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। संगठन द्वारा बूथ विस्तारक योजना बनाई गई है जिसका उद्देश्य संगठन के कार्य का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण करना है। संगठन द्वारा बनाए गए सभी विस्तारक प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर बूथ समितियों का वैरीफिकेशन कर डिजीटलीकरण करेंगे ताकि प्रत्येक बूथ को हम सीधा प्रदेश एवं केन्द्रीय कार्यालय से जोड़ सकें। इससे हमारे सभी बूथ और अधिक सशक्त बनेंगे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जीतू जिराती प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं ग्वालियर संभाग प्रभारी ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना ऐतिहासिक योजना है हम सभी बूथ विस्तारक योजना के तहत चयनित कार्यकर्ता सौभाग्यशाली है। बूथ विस्तारक योजना में लगे समस्त कार्यकर्ता पूर्ण संकल्प शक्ति के साथ जुटकर कार्य करें, जिससे निर्धारित लक्ष्य के तहत पार्टी को निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।
कौशल विकास बोर्ड उपाध्यक्ष राज्य मंत्री नरेंद्र बिरथरे ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ विस्तार योजना के अंतर्गत निकलने वाले कार्यकर्ताओं को करणीय कार्यों को लेकर एक प्रतिवेदन दिया गया है उसके तहत कार्यकर्ता अपने संबंधित स्थानों पर पहुंचकर मंडल के पदाधिकारियों के साथ कार्य योजना बनाकर कार्य करना है, जिससे निश्चित रूप से बूथ विस्तारक योजना में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त कर सकें।

प्रशिक्षक के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कांकर ने कहा कि बूथ विस्तारक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ होता है। बूथ विस्तारक पार्टी का वो शिल्पकार है जो पार्टी का निर्माण करने के साथ ऊचाईयों तक ले जाता है। पार्टी को सत्ता तक पहुॅचाने में कार्यकर्ता की अहम भूमिका होती है। जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि बूथ विस्तारक पार्टी की वो पहली सीढी है जिसके बिना किसी भी उपलब्धियों को छूना संभब नही है। संगठन को मजबूत किए बिना पार्टी को मजबूत नही किया जा सकता। भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी हित में सदैव तत्पर रहा है लेकिन पार्टी को सत्ता तक पहुॅचाने के लिए बूथ विस्तारको की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। विस्तारक अधिक से अधिक लोगो को पार्टी की मुख्यधारा से जोडकर बूथ को मजबूत बनाए। महामंत्री गगन खटीक ने कहा कि विस्तारको को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुॅचाने के लिए जुट जाए व बूथ स्तर तक अधिक से अधिक लोगो को जोडकर पार्टी को मजबूत बनाने का सुझाव दिया।

कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने स्वागत भाषण एवं जिला महामंत्री जिला कार्यक्रम प्रभारी गगन खटीक ने कार्यशाला का संचालन किया। कार्यशाला में जिला प्रभारी उमेश शुक्ला, राधेश्याम पारीख, संजीव कांकर, कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, गुना भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिकरवार, अशोकनगर भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी, श्योपुर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जाट, सहित चारों जिलों के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल विस्तारक उपस्थित रहे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!