Press "Enter" to skip to content

पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते हुए अंतर्राज्यीय शातिर नकबजन व कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की सिरसौद बैराड व गोपालपुर थाना की संयुक्त टीम द्वारा पैट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना व तैयारी करते हुए अंतर्राज्यीय शातिर नकबजन व कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पोहरी एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि पाँच हाथियार बंद बदमाशो द्वारा सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत डकैती डालने की योजना व तैयारी करने की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सिरसौद मुकेश दुबोलिया व उनकी टीम थाना प्रभारी गोपालपुर प्रिंयका पाराशर व उनकी टीम तथा थाना बैराड से सब इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र शिवहरे व उनकी टीम द्वारा रात्रि में पल्स फार्म पर बनी पुरानी खण्डहर बिल्डिग ग्राम राजा की मुडैरी के पास में घेराबंदी कर कुल तीन बदमाशों
1. नीतू पुत्र जानकी पारदी, 2. गज्जू उर्फ गजराज पारदी पुत्र हटे सिंह पारदी निवासीगण हडडी मील गुना कोतवाली 3. विष्णु उर्फ पकोडी मोगिया पुत्र बाबू मोगिया निवासी ग्राम शिकारीपुरा थाना गोपालपुर को पकडकर उनसे पूछताछ की तो तीनों के द्धारा ग्राम राजा की मुडैरी में जादौन पैट्रोल पम्प पर डकैती डालने की
तैयारी करना बताया व अन्य 02 साथियों का अंधेरे का फायदा उठाकर भागना बताया उक्त तीनों आरोपियों के कब्जे से दो 315 बोर के लोडेड कटटे व एक लोहे की नुकीली सब्बल बरामद हुई।
आरोपी गज्जू उर्फ गजराज पारदी पर कुल 28 अपराध (हत्या के प्रयास, हत्या, नकबजनी) के एवं आरोपी नीतू पर एवं विष्णु उर्फ पकोडी मोगिया पर भी कई संगीत अपराध दर्ज है।


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!