Press "Enter" to skip to content

35 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की भौंती थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त किए हैं। पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भौंती थाना क्षेत्र के ऊमरीकला गांव के निवासी मुरारी लोधी पर पुरानी रंजिश को लेकर विकाश पाल और सुरेन्द्र परिहार ने जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।आरोपीगण विकाश पाल पुत्र विजय राम पाल उम्र 22 साल और सुरेन्द्र पुत्र जीवनलाल परिहार उम्र 23 साल निवासीगण ऊमरीकला थाना भौंती को अपराध पंजीबद्ध होने के बाद मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा व एक भाला (बरछी) बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!