शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क को आज 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक के लिए बंद कर दिया गया है। अब तीन माह तक नेशनल पार्क में सैलानी घूमने नहीं जा सकेंगे। हालांकि इससे पहले माधव नेशनल पार्क को बारिश के मौसम में बंद करके नहीं रखा गया था। लेकिन माधव नेशनल पार्क में टाइगर आने के बाद अन्य टाइगर रिजर्व की तरह इस बार माधव नेशनल पार्क को तीन माह के लिए बंद किया गया है।
डेढ़ साल गुजरा नहीं हुआ बाघों का दीदार, ना ही गूंजी शावकों की दहाड़
गौरतलब हैं कि 10 मार्च 2023 को माधव नेशनल पार्क में एक बाघ और एक बाघिन को छोड़ा गया था। इसके बाद एक बाघिन को कुछ ही दिनों बाद नेशनल पार्क में छोड़ दिया गया था। दो मादा और एक नर बाघ लगातार नेशनल पार्क के भीतर ही विचरण करते रहे।
अब डेढ़ साल पूरा होने को है लेकिन अब तक किसी भी सैलानी को नेशनल पार्क के भीतर बाघ के दीदार नसीब नहीं हुए। बाघ अपनी टेरेटरी बना रहा है बाद में जल्द ही शावकों की दहाड़ सुनने को मिलेगी यह बात पार्क प्रबंधन द्वारा कही जाती रही है।
10 मार्च 2024 को बाघों को माधव नेशनल पार्क में आए एक साल पूरा होने के बाद एक प्रेस नॉट जारी कर महज एक बाघ की तस्वीर जारी की गई थी। लेकिन आज दिनांक तक पार्क प्रवंधन ने नेशनल पार्क में घूम रहे बाघों के बारे कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया।
अब तीन महीनों को लिए माधव नेशनल पार्क को तीन महीनों के लिए ब्रीडिंग को ध्यान में रखते हुए बंद कर दिया गया है। माना जा रहा है कि लगभग डेढ़ साल गुजर जाने के बाद बाघों की संख्या में इजाफा देखने को मिलेगा।
नेशनल पार्क के इन क्षेत्रों में जा सकेंगे पर्यटक
पार्क प्रबंधन ने माधव नेशनल पार्क के गेट नं. 1 सेलिंग क्लब, गेट नं. 3 और भरकुली गेट पर्यटकों के लिए 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक बंद कर दिया है। लेकिन नेशनल पार्क के उत्तर के क्षेत्र के वाटर फॉल टुंडा भरका व भूरा खो पर्यटकों के लिए खुला रखा गया है।

3 माह तक माधव नेशनल पार्क सैलानियों के लिए बंद: डेढ़ साल गुजर जाने के बाद ब्रीडिंग को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment