Press "Enter" to skip to content

थोड़ी सी बारिश में टपकने लगी अस्पताल की छत / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल की नवीन बिल्डिंग निर्माण में किस तरह का घटिया कार्य हुआ है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जरा सी बारिश में अस्पताल की छत से पानी टपकने लगा। इस पानी को रोकने के लिए अस्पताल के कर्मचारियों ने जगह-जगह बाल्टी टब आदि रखे। वहीं बारिश के पानी से अस्पताल का फर्श गीला हो गया जिससे अस्पताल आने वाले मरीज व उनके परिजनों के पैर स्लीप हो रहे थे। अस्पताल के निर्माण में बहुत ही घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। वहीं निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही बरती गई है जिसका नतीजा थोड़ी से बारिश में सामने आ गया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!