शिवपुरी के कोलारस थाना की लुकवासा चौकी क्षेत्र में फॉरेस्ट की जमीन पर कब्जे को लेकर शनिवार को दो गांव के लोग आमने-सामने आ गए। इस झगडे में गोली चलने की बात सामने आई है। फॉरेस्ट की जमीन पर कब्जे की शिकायत एक पक्ष ने लुकवासा चौकी में की है। ग्रामीणों में हुए विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में ग्रामीण अपने हाथों में बन्दूक, लाठी और कुल्हाड़ी लिए आपस में झगड़ते दिख रहे हैं।
जानाकरी के मुताबिक टोरिया और राछी गांव के बीच फॉरेस्ट की जमीन है। इस जमीन को राछी गांव के ग्रामीण चरनोई जमीन के रूप में अपने पशुओं के लिए इस्तेमाल करते हैं। लुकवासा चौकी के दर्ज लिखित शिकायत के मुताबिक इस जमीन पर टोरिया गांव का रहने वाला शिवराज यादव कब्जा करना चाहता है। आज शिवराज यादव अपने बेटों और कुछ साथियों के साथ फॉरेस्ट की जमीन को जोतने ट्रैक्टर लेकर पहुंचा था।
इसकी सूचना राछी के ग्रामीणों को लग गई तो वे मौके पर पहुंच गए। इस पर शिवराज यादव और उसके पक्ष के लोगों ने बंदूक से हवाई फायर कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा भी हुआ। इस झगड़े में एक बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत रही कि झगड़ा ज्यादा नहीं बढ़ा, किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
इस मामले में लुकवासा चौकी प्रभारी शिखा तिवारी का कहना है कि मौके पर पुलिस फोर्स भेजा था। लेकिन कोई नहीं मिला। पड़ताल हो रही है।

फॉरेस्ट जमीन को लेकर विवाद, दो गांवों के लोग झगड़े, हवाई फायर हुआ, बाइक क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment