Press "Enter" to skip to content

रसोई गैस सिलेंडर में भड़की आग से पति पत्नी और मासूम बच्चा झुलसा, परिवार ने भाग कर बचाई जान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के गणेशखेड़ा गांव में आज सुबह तड़के 5:00 बजे एक घर में रसोई गैस पर दूध गर्म करने के दौरान लीकेज की वजह से रसोई गैस सिलेंडर में भीषण आग भड़क गई। इस आग की चपेट में आने से पति पत्नी और उनका मासूम बच्चा बुरी तरह से झुलस गए। परिवार ने भाग कर अपनी जान बचाई। रसोई गैस सिलेंडर में आग की खबर से गांव में अफरातफरी मच गई। बाद में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलसे पति पत्नी और उनके मासूम बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार छोटू लोधी निवासी गणेश खेड़ा थाना रन्नौद ने बताया कि उसने बच्चे के लिए दूध गर्म करने के लिए जैसे ही रसोई गैस सिलेंडर जलाया सिलेंडर की लेजम में अचानक से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया जैसे ही उसकी पत्नी पूजा लोधी बच्चे को लेकर उसे बचाने आई वह और उसका बच्चा भी बुरी तरह से झुलस गए। वह पत्नी और बच्चे को लेकर घर से बाहर भाग जिससे उसकी जान बच गई। बाद में ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!