Press "Enter" to skip to content

जसराजपुर में कब्जा हटाने को लेकर राजस्व की टीम पर चली गोली: चार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के जसराजपुर गांव में कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व की टीम पर अतिक्रमण करने वाले परिवार ने मिलकर हमला बोल दिया। साथ ही दहशत फैलाने के लिए बन्दुक से फायर भी किये गए। बताया गया है कि राजस्व की टीम को बंधक भी बना लिया गया था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फ़ोर्स में राजस्व टीम को आजाद कराया।

जानकारी के मुताबिक़ तहसील न्यायालय के आदेश के बाद शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक राजेश वर्मा, पटवारी पराग राहौरा, पटवारी संदीप वर्मा, हल्का पटवारी दर्रोनी हरी वर्मा के साथ जसराजपुर में जयकुमार पुत्र हुकुमचंद जैन की जमीन को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे थे। यह कब्जा सरदार सिंह पुत्र भगवानलाल रावत ने कर रखा था। इसी दौरान जब राजस्व की टीम ने सरदार सिंह रावत द्वारा अतिक्रमण कर रखी जमीन को नापना शुरू किया तभी सरदार सिंह रावत अपने परिवार के लोगों के साथ लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान बन्दुक से गोली भी चलाई गई और बन्दुक के बलबूते पर राजस्व की टीम को बंधक बना लिया गया। बताया गया है कि मौके पर दो पुलिसकर्मी मौजूद थे। मौजूद पुलिस कर्मी की सूचना पर सिरसौद थाने से फ़ोर्स पंहुचा। जिन्हे देख आरोपी फरार हो गए। तब कहीं जाकर राजस्व की टीम को बंधक मुक्त कराया जा सका। सिरसौद थाना पुलिस ने सरदार सिंह रावत, दीपक रावत, शिवदयाल रावत, अभिषेक रावत के खिलाफ कार्य में बाधा सहित ह्त्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!