शिवपुरी: बुधवार को ग्वालियर में आयोजित हुई संभागीय बैठक में शिवपुरी की झांसी रोड के मुद्दे के साथ-साथ नेशनल पार्क में बेचने वाली पाइपलाइन का मुद्दा उठाया। जनप्रतिनिधियों ने यहां शहर से जुड़े हुए इन बड़े मुद्दों पर अपर मुख्य सचिव भोपाल के समक्ष
अपनी शिकायत और परेशानियां
रखीं। वहीं बिजली, पानी, सड़क की समस्याओं के साथ-साथ विधायकों ने अपने- अपने विधानसभा क्षेत्र की परेशानियों को रखा।
शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि यहां के पर्यटक स्थलों की सुंदरता जलकुंभी ने बिगाड़ी है। इसके साथ-साथ झांसी रोड का अब तक न बन पाना और नेशनल पार्क क्षेत्र में मडीखेड़ा की डीआई पाइपलाइन बिछाने का मुद्दा भी उन्होंने जोर-शोर से उठाया। जिस पर अपर प्रमुख सचिव ने उनकी समस्याओं को अंकित किया और कई सारे विकासात्मक सुझाव भी मांगे। वहीं पोहरी विधायक कैलाश
कुशवाहा ने बैराड़ में पुलिस
कार्रवाई पर सवालिया निशान
लगाते हुए यहां नशे का हब बनने की बात कही। वहीं किसी भी तरह की कार्रवाई न होने पर पुलिस के प्रति असंतोष जताया। इसके साथ-साथ उन्होंने बैराड़ में कॉलेज खोलने की मांग भी रखी और जिले के लिए ऐसा उद्योग जिसमें 30 हजार से अधिक लोग काम कर सके उसे खोलने की मांग रखी। इन विधायकों के साथ-साथ पिछोर
विधायक प्रीतम सिंह लोधी, कोलारस से महेंद्र सिंह यादव, करैरा से विधायक रमेश खटीक ने भी अपने विधानसभा की समस्याओं को रखा। इस बैठक में जहां संभाग के सभी विधायक मौजूद रहे. वही जिले के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसपी के साथ डीआईजी और अन्य स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। जिनके सामने शिवपुरी जिले की विधानसभाओं का मुद्दा उठा.

संभागीय बैठक: अपर मुख्य सचिव से पोहरी विधायक बोले बैराड़ नशे का हब, शिवपुरी विधायक ने झांसी रोड, जलकुंभी की शिकायत की / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment