Press "Enter" to skip to content

खेत पर जुताई करने से करते हैं मना, नहीं मानने पर देते हैं जान से मारने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर एसपी ऑफिस से हैं जहाँ युवक ने ताऊ और ताऊ के लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर उचित कार्रवाई की मांग की हैं.


जानकारी के अनुसार कृष्णपाल सिंह यादव निवासी ग्राम तेरई थाना मायापुर तहसील खानियाधाना ने बताया की मैं अपने खेत पर फसल की बोनी करने गया तो मेरे ताऊ का लड़का राहुल यादव जो की अभी युवा मोर्चा मंडल का अध्यक्ष है. मेरी जमीन हडपना चहाता है. उसका पिता लक्ष्मण यादव भी हमें धमकाता है कि तुम यह जमीन छोड़ दो और लक्ष्मण सिंह यादव मेरे घर पर फरसा लेकर मुझे और मेरे परिवार के लोगों को मारने आया थाना मायापुर हमारी बात भी नही सुनती है.  यह जमीन छोड़ दो. इससे पहले मेरी दो बीघा जमीन भी हड़प ली और मेरे दादा कमल सिंह यादव को की यह जमीन को हमारे नाम करा दो और उन्हे भी जान से मारने की धमकी देते है एक बार मेरे दादाजी का राहुल यादव और लक्ष्मण यादव ने हाथ भी तोड़ दिया था।

एसपी से शिकायत करते हुए आरोपीयों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की हैं जिससे मैं और मेरा परिवार अपनी जमीन पर खेती कर अपना पालन पोषण कर सकें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!