शिवपुरी: पोहरी जनपद पंचायत पोहरी के 79 ग्राम पंचायतों में से 50 से अधिक सरपंच मंगलवार को जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। सरपंच संघ के अध्यक्ष ग्राम भटनावर के सरपंच संजय अवस्थी की अगुआई में जनपद पंचायत दफ्तर में पहुंचे सरपंचों का कहना था कि जनपद पंचायत में जमकर भ्रष्टाचार चल रहा है और कमीशन खोरी की जा रही है जिस वजह से गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य हो रहे हैं। इसके लिए सरपंचों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है जबकि फाइल की मंजूरी के एवज में जनपद पंचायत के अधिकारियों द्वारा कमीशन की मांग की जा रही है जो कि सर्वथा अनुच्छेद है। इसलिए पोहरी जनपद में कमीशन खोरी का खेल बंद किया जाए नहीं तो वह मुख्यमंत्री तक किसकी शिकायत करेंगे।
इस मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष संजय अवस्थी, उपाध्यक्ष मोहर सिंह धाकड़, सचिव रूप सिंह कुशवाह व दौलत धाकड़ सहित पोहरी जनपद के 50 ग्राम पंचायतों के सरपंच मौजूद थे। मंगलवार की दोपहर सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय अवस्थी के साथ आधा सैकड़ा से अधिक ग्राम पंचायत के सरपंच जनपद पंचायत दफ्तर में जमा हो गए जहां सरपंच संघ की मांग थी कि पोहरी जनपद पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त जनपद बनाया जाए और जनपद के आला अफसरों द्वारा किया जा रहा कमीशन खोरी का खेल बंद किया जाए वही सरपंच संघ का यह भी कहना था कि अगर उनके यहां सुनवाई नहीं हुई तो वह क्षेत्रीय सांसद या केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास भ्रष्टाचार की शिकायत करेंगे नहीं तो सीधे सीएम के पास भोपाल पहुंचकर मामले की शिकायत की जाएगी। इस दौरान कई सरपंचों ने जनपद सीईओ को यहां से हटाए जाने की मांग की गई।

भटनावर सरपंच संजय अवस्थी ने की करप्शन मुक्त पंचायत की मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment