Press "Enter" to skip to content

पत्नी को ढाई साल पहले गाँव का युवक ले गया बहलाफुसलाकर, आज तक नहीं लगा सुराग, एसपी से मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर एसपी ऑफिस से हैं. जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी को खोजने की गुहार लगाई हैं. ढाई साल से पत्नी का कोई भी सुराग नहीं लगा है.

जानकारी के अनुसार राजू पुत्र सुघरसिंह आयु 42 साल निवासी ग्राम लालपुर थाना करैरा ने बताया की मेरी पत्नि पुष्पा कुशवाह को दिनांक 26 मार्च 2023 को आरोपी रवि ठाकुर बहला फुसलाकर भगा ले गया तथा आज करीब ढाई साल बाद भी पत्नी का कुछ पता नहीं चला हैं. जिसके शिकायत करैरा थाने में बहुत दर्ज कराई थी. पुलिस थाना करैरा द्वारा कोई सुनवाई नही की गई और अवैध रूप से पैसों की मांग की जाती है. तथा तथा कई बार पुलिस थाना में पदस्थ अधिकारी एसआई पुष्पेन्द्र सिकरवार एवं प्रमोद एसआई, आरक्षक प्रभा लोधी एवं टप्पू दरोगा द्वारा पैसे लिए गए. एसपी से शिकायत कर पत्नी को जल्द से जल्द खोजने की मांग की हैं. और आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!