शिवपुरी’ दिनारा थाना क्षेत्र के ढांड गांव के मजरा वावरी में लाखों की चोरी की खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से जेवरात सहित नगदी और बाइक को भी बरामद किया है। गौरतलब है कि 26 मई की रात ढांड गांव के मजरा वावरी के रहने वाले जय किशन लोधी पुत्र बैजनाथ लोधी के घर से अज्ञात चोर 2 लाख 90 हजार रुपए नगदी के साथ सोने चांदी के जेवरात चुरा कर ले गए थे। जय किशन लोधी की शिकायत पर दिनारा पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।
करैरा एसडीओपी शिव नारायण मुकाती ने बताया कि दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव चोरों की तलाश में जुटे हुए थे। चोरी की पड़ताल में पुलिस को ढांड गांव के मजरा वावरी के रहने बाले राम प्रकाश उर्फ छोटू पुत्र रमेश लोधी (19) पर संदेह उसके खर्चों को देखते हुए था।
पुलिस ने राम प्रकाश उर्फ छोटू लोधी से राउंड अप कर पूछताछ की थी। सख्ती से पूछताछ में राम प्रकाश उर्फ छोटू लोधी ने पड़ोसी जय किशन लोधी के घर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने चोरी के पैसों में से 1 लाख 4 हजार रुपए नगद और करीब 90 हजार के सोने चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
प्रेमिका के खर्चे उठाने चोरी की, फिर बैठाने खरीदी बाइक
बताया जा रहा है कि 19 साल चोर राम प्रकाश उर्फ छोटू लोधी ने चोरी की वारदात को अंजाम अपनी प्रेमिका के खर्चे उठाने के लिए की थी। वह चोरी के पैसों से अपनी प्रेमिका को घुमाने बाइक भी खरीद लाया था।
यही वजह रही कि चोरी के बाद एकाएक राम प्रकाश उर्फ छोटू लोधी के रहन-सहन में बदलाव आया। इस बदलाव की भनक दिनारा पुलिस को लग चुकी थी। आखिरकार चोर को पकड़कर आज (24 जून) को दिनारा पुलिस ने चोरी का खुलासा कर दिया।

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने चुराए थे जेवरात: चोरी के पैसे से प्रेमिका को घुमाने के लिए बाइक खरीदी, प्रेमी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment