Press "Enter" to skip to content

एसएएफ जवानों से भरी बस पलटी, 13 गंभीर घायल: 24वीं बटालियन रतलाम से ग्वालियर जा रहे थे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के गुरावल गांव के पास रविवार देर रात फोरलेन हाईवे पर एसएएफ के जवानों से भरी पलट गई। हादसे में 13 जवानों को गंभीर घायल हुए हैं। वहीं बस में सवार सभी जवानों को चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक रतलाम जिले के जावरा तहसील में स्थित एसएएफ की 24वीं बटालियन के स्पोर्ट्स के जवान रतलाम जिले से ग्वालियर जा रहे थे। बस में 31 जवान सवार थे। रात एक बजे के लगभग सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के गुरावल गांव के पेट्रोल पंप के पास बस आगे चल रहे ट्रक को बचाने के फेर में हाईवे से नीचे जाकर दो गुलाटी खाते हुए पलट गई। हादसे में बस में सवार 31 जवानों को चोट आई लेकिन 13 जवान गंभीर घायल हो गए।

मौके पर पहुंची सुभाषपुरा थाना पुलिस ने घायल जवानों को तत्काल मोहना के अस्पताल पहुंचवाया। जहां से सभी को रात में ही ग्वालियर रेफर कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!