Press "Enter" to skip to content

खेत में मूंगफली की फसल बोते समय चलते ट्रैक्टर से गिरा किसान, हैरो से कुचला पैर, अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बारई गांव में खेत में मूंगफली की फसल बोते समय एक किसान चलते ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर से गिरे किसान के पैर के ऊपर हैरो चढ़ गई जिससे किसान का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए पहले बदरवास उसके बाद जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक लालाराम कुशवाह निवासी बारई थाना बदरवास ने बताया कि खेत में फसल बोते समय तुलसी कुशवाह चलते ट्रैक्टर से गिर पड़े।इसी दौरान ट्रैक्टर में लगी हैरो उनके पैर पर चढ़ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!