Press "Enter" to skip to content

जेठ जेठानी और देवर ने कुल्हाड़ी और हंसिए से किया जानलेवा हमला,पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, महिला ने SP की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के मनका गांव में कुएं से पानी भरने और पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के साथ उसके ही जेठ जेठानी और देवर ने कुल्हाड़ी और हंसिए से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को बेहोशी की हालत में पहले पिछोर उसके बाद जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया। महिला का आरोप है कि जेठ जेठानी और देवर देवरा द्वारा उसके ऊपर किए गए जानलेवा हमले के बाद भी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिला अस्पताल में इलाज करा रही महिला सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंची और घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।

जानकारी के अनुसार वंदना पत्नी बृजेश यादव निवासी मनका थाना पिछोर ने बताया कि कुएं से पानी भरने और पुरानी रंजिश को लेकर उसके जेठ भाव सिंह यादव जेठानी संगीत और देवर
अशोक यादव ने कुल्हाड़ी और हंसिए से उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जेठ द्वारा कुल्हाड़ी से किए गए हमले की वजह से उसके सिर में 3 टांके आए हैं जबकि देवर ने हंसिए से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया।वहीं घटना की शिकायत पिछोर थाने में दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। वंदना यादव ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!