शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के एसपी ऑफिस से है. जहां 2 दिन पूर्व एक महिला ने अपने ही पति और ससुरालियों पर बच्चों के अपहरण का आरोप लगाकर पति और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। आज इसी मामले को लेकर दूसरे पक्ष ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार आरती प्रजापति धर्मेंद्र प्रजापति और उनकी मां ने आज एसपी ऑफिस में आवेदन देकर महिला भारती प्रजापति द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया। महिला की ननंद आरती प्रजापति ने बताया कि उसकी भाभी बैराड़ के एक पार्षद और उसके जीजा के बहकावे में आकर हम लोगों पर झूठे इल्जाम लगा रही है। इन सब के पीछे बैराड़ के एक पार्षद और भाभी के जीजा का हाथ है ये लोग हमें जीने नहीं दे रहे हैं। इससे पहले भी उसके भाई धर्मेंद्र प्रजापति पर इन लोगों ने जानलेवा हमला किया। उसकी भाभी ने पार्षद पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया तो पार्षद ने उसके छोटे भाई को झूठे छेड़छाड़ के केस में फंसा दिया। आरती प्रजापति धर्मेंद्र प्रजापति और उनकी मां ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ननद ने भाभी पर लगाए संगीन आरोप: बैराड़ के भाजपा पार्षद के बहकावे में भाभी हमें झूठे केस में फसाना चाहती है जांच की मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment